किसान आंदोलन करने लगे पंजाब के किसान:
गेहूं पर बोनस और लोड शुल्क घटाने की कर रहे
पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदो कर दिया है। इस किसान आंदोलन को किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसानों ने अपनी मांगें नहीं मानने पर और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
किसानों आंदोलन की मुख्य मांगें
● किसान चाहते हैं कि प्रति क्विंटल गेहूं पर ₹500 का बोनस मिले, क्योंकि गर्मी के कारण गेहूं के उत्पादन में गिरावट आई है।
● किसान 10 जून से धान की बुवाई की अनुमति मांग रहे हैं। इसके अलावा एमएसपी पर मक्का और मूंग खरीदने के लिए अधिसूचना जारी करने को कह रहे हैं।
किसान चाहते हैं कि बिजली लोड बढ़ने पर लगने वाला शुल्क 4800 रुपए से घटाकर 1200 रुपए किया जाए। 10 से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति हो और बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द जारी किया जाए।
● किसान अपनी मांगो में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का भी विरोध कर रहे हैं।
आंदोलन के दौरान किसान आंदोलन के नेताओं ने कहा कि यह हमारे संघर्ष की शुरुआत है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। अभी तक सिर्फ 25% किसान ही यहां आए हैं, आगे और आएंगे।
आपको बता दें, किसानों ने 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में 11 मांगों का एक चार्टर पेश किया था। मुख्यमंत्री ने किसानों आंदोलन इन मांगों को हल करने का आश्वासन दिया था।
Pm kisan samman nidhi yojana का पैसा 3 लाख किसानो को लौटाना होगा
किसानों का ऐसा बर्ताव स्वीकार नहीं’
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने पर किसान संगठनों की खिंचाई की. उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं लेकिन किसान संगठनों का व्यवहार कभी स्वीकार्य नहीं है.
Comment on “किसान आंदोलन पंजाब के किसानो ने फिर शुरू किया आंदोलन”